विकलांग पेंशन नहीं मिली,फॉर्म में सब सही है

 दोस्तों नमस्कार ,

अगर आप भी पेंशन धारक हैं या पेंशन का लाभ पा रहे हैं या फिर आपने अपना आवेदन भरा हुआ है और आपका फॉर्म चारों स्टेप से पास हो चुका है, परंतु अभी तक आपको कोई भी किस्त का पैसा नहीं मिला हुआ है तो आज के इस लेख में आपको हम बताने वाले हैं कि कब और कैसे आपको पैसे मिलने हैं तो आई इसलिए को अंत तक पढ़िएगा



प्रिया पाठक जब आप अपना आवेदन भरते हैं और आवेदन भरने के बाद में इसकी हार्ड कॉपी ,

जिसमें आपको आधार कार्ड की फोटो कॉपी, तहसील का ऑनलाइन वाला आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी और ऑनलाइन आवेदन का फॉर्म प्रारूप अपने ब्लॉक में जमा कर देते हैं, तो वहां से इसे वेरीफाई करके DWO के लिए भेज दिया जाता है



जहां से आपका फॉर्म स्वत ही वेरीफाई कर दिया जाता है और इसे आगे के लिए ( Level-4 ) भेज दिया जाता है और फिर यहां पर आपके बैंक के विवरण का सत्यापन करने हेतु वेरीफाई करने के लिए PFMS संबंधित विभाग भेज दिया जाता है और जब आपका फॉर्म PFMS के लिए अपलोड दिखाई देने लगता है 



तब आपका फॉर्म पर उचित कार्यवाही हो रही है ऐसा आपको मान लेना चाहिए 

परंतु अगर आपके फॉर्म में कुछ ऐसा स्टेटस दिखाई देता है जहां पर सब खाली रहता है तो इसका मतलब यह है कि आपका फॉर्म अभी PFMS के लिए लंबित है जब तक के लिए यह लंबित रहेगा तब तक के लिए आपको कोई भी पैसा नहीं मिल पाएगा और जब यह वेरीफाइड सक्सेसफुली हो जाएगा तभी आपको आने वाली अगली त्रैमासिक किस्त के साथ इस योजना से मिलने वाली धनराशि का लाभ मिल पाएगा 

तो दोस्तों अभी अगर आपका भी फॉर्म कुछ ऐसा है और आपको भी कोई पैसा नहीं मिला हुआ है तो आपको  इंतजार करना होगा

टिप्पणियाँ