पीएम किसान का फॉर्म कब होगा Approval ? कब मिलेंगे ₹2000 रुपए ?

सादर प्रणाम/नमस्कार/आदाब:- प्रिय किसान भाइयों एक बार फिर से आप सभी का स्वागत है,और आज के लेख में हम यह जानने वाले हैं कि अगर आपने अपना पीएम किसान सम्मान निधि योजना में फॉर्म आवेदन किया हुआ है और अभी तक आपका फॉर्म का अप्रूवल नहीं हुआ है तो वह अप्रूवल कब और कैसे होगा,तो आपसे निवेदन है कि इस आर्टिकल को अंत तक पढ़िएगा ।
 तो लेकर के चलते हैं आपको अपने आर्टिकल में,


विशेष सूचना:- ऐसे ही महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल गांव का चौराहा पर भी हमारे वीडियो को देख सकते हैं

किसान भाइयों अगर आपने पीएम किसान सम्मान निधि का फॉर्म ऑनलाइन आवेदन किया हुआ है और आपका भी फॉर्म अभी सब डिस्ट्रिक्ट या ब्लॉक लेवल पर पेंडिंग है और आप चाहते हैं कि यह फॉर्म जल्दी से अप्रूव होकर के आपका रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाए तो आपको अपने इस आवेदन से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण काम जरूर करने होंगे जो कि आपको हम इस लेख के माध्यम से बता रहे हैं
1. सबसे पहले आपको इस फार्म से संबंधित सभी दस्तावेजों को हार्ड कॉपी के रूप में अपने तहसील में जमा करने होंगे, जिसमें आपको अपना आधार कार्ड की फोटो कॉपी,बैंक पासबुक की फोटो कॉपी ,खतौनी/इंतखाब की फोटो कॉपी,(जो की तहसील से प्रमाणित होनी चाहिए ) इसके अलावा राशन कार्ड की फोटो कॉपी संलग्न करनी होगी साथ ही साथ आपको आवेदन फार्म का प्रारूप भी लगाना होगा

2. यह प्रक्रिया करने के बाद में आपका फॉर्म सब डिस्ट्रिक्ट या ब्लॉक लेवल से वेरीफाई हो करके डिस्ट्रिक्ट लेवल के लिए फॉरवर्ड होगा और जब आपका फॉर्म डिस्ट्रिक्ट लेवल पर पहुंच जाएगा तब

3. डिस्ट्रिक्ट लेवल से अप्रूव होकर के या फॉर्म स्टेट लेवल पर पहुंच जाएगा और स्टेट लेवल से

4. स्टेट लेवल से अप्रूव होकर के यहां राज्य स्तरीय कमेटी द्वारा आपका रजिस्ट्रेशन संख्या को जारी कर दिया जाएगा

इस पूरी प्रक्रिया मेंएक सुनिश्चित और सुव्यवस्थित तरीके से विभाग द्वारा जांच प्रक्रिया की जाती है जिसके बाद ही आपको अपना रजिस्ट्रेशन संख्या दिया जाता है जिसके उपरांत आपको पीएम किसान सम्मन निधि की तरफ से मिलने वाले लाभ स्वरूप ₹2000 की जो किस्त होती है वह आपके खाते में स्थानांतरित की जाती है

ऐसे ही महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल गांव का चौराहा पर भी हमारे वीडियो को देख सकते हैं |

नमस्कार

टिप्पणियाँ