लाखों वृद्धा पेंशन धारक अचानक हुए मृतक ? पेंशन लाभ से हुए बाहर

प्रिय पाठक आपका स्वागत है हमारे इस नए लेख में,यह लेख नहीं बल्कि यह एक ऐसी सनसनी खेज खबर है जिसको सुनने के बाद आप भी चकित रह जाएंगे
जिन लाभार्थियों को अभी तक योजना के अन्तर्गत मिलने वाली किस्त के रूप में आर्थिक सहायत के रूप में धन राशि मिल रही थी 
वहीं लाभार्थी अचानक से मृतक घोषित हो चुके है वो भी एक दो या सैकड़ों की संख्या में नहीं पूरे प्रदेश में हजारों की संख्या में |
क्या है पूरी खबर आइए जानते है विस्तार से......

लाखों वृद्धा पेंशन धारक अचानक से मृतक हुए ,कैसे?
आज की खबर है उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जाने वाली पेंशन योजना पर।
एक एक ग्राम पंचायत में एक नहीं कई कई लाभार्थी अचानक से मृतक हो गए 
जबकि यह सच नहीं है 
ये वो लाभार्थी हैं जिनको पिछले कुछ महीनों से पेंशन का पैसा इनके खाते में नहीं आ रही थी जिसके कारण ये लाभार्थी काफी परेशान थे
लेकिन जब इन्होंने जनसेवा केंद्र के जरिए अपनी पेंशन की स्थिति की जानकारी की तो पता चला कि 
इनके पेंशन फार्म के स्टेट्स में इन्हें मृत घोषित कर दिया गया है
जिसके कारण अब ये लाभार्थियों को पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है

ऐसा क्यों हुआ जिससे ये मृत घोषित हो गए?
आपको बताते चले कि विभाग ने एक नया नियम बनाया है जिसके अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी की हर साल अपने फार्म का वेरिफिकेशन अथवा सत्यापन करवाना होता है।
जिन लाभार्थियों ने अपना सत्यापन करवा लिया था उनके फार्म सही है और उनको किस्त का पैसा भी मिल रहा है 
लेकिन जिन्होंने अपना सत्यापन नहीं करवाया उनका पैसा आना बंद हो गया और ये स्थिति आ गई

कैसे होता है सत्यापन?
सत्यापन के लिए आधार कार्ड ही काफी है।
सत्यापन का काम ऑफलाइन और ऑनलाइन,दोनों तरीकों से करवाया जा सकता है
ऑफलाइन के लिए 
आधार कार्ड ,बैंक पासबुक लेकर अपने ब्लॉक में सचिव के पास जाना है या समाज कल्याण विभाग के वृद्धा पेंशन विभाग के अधिकारी से संपर्क करना होता है 
ऑनलाइन के liye
नजदीकी जनसेवा केंद्र,लोकवाणी केंद्र में जाकर अपने आधार और पासबुक के जरिए ऑनलाइन kyc करवाई जा सकती 
अब इस समस्या से बचने और पुनः लाभ पाने के लिए 
Kyc करवाना होगा
जिसके बाद पुनः लाभ प्राप्त हो सकेगा

टिप्पणियाँ